लाइव न्यूज़ :

नोएडा: ऑटो में लूटपाट करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 27, 2021 23:01 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 27 जून जनपद गौतमबुद्ध नगर की बादलपुर पुलिस ने ऑटो रिक्शा में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार तथा ऑटो रिक्शा बरामद किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस ने शनिवार रात को एक सूचना के आधार पर अरुण, भूपेंद्र और पंकज को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने लूटपाट मे प्रयोग होने वाला एक ऑटो रिक्शा, दो अवैध चाकू तथा एक देसी तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये बदमाश राहगीरों को अपने ऑटो में लिफ्ट देकर सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ मारपीट करके लूटपाट करते थे।

अग्रवाल ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राहुल, ओमबीर तथा दिलीप के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने चोरी की गई एक कार, एक देसी तमंचा व चाकू बरामद किया है।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये बदमाश दुकानों का शटर काटकर चोरी करते थे। इन लोगों ने एनसीआर में चोरी की कई वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट