लाइव न्यूज़ :

नोएडा: बिजली विभाग में गबन का मामला आया सामने

By भाषा | Updated: November 29, 2021 15:46 IST

Open in App

नोएडा, (उप्र), 29 नवंबर उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के रबूपुरा क्षेत्र के बिजली विभाग में उपभोक्ताओं के 82 लाख रुपये के कथित गबन का मामला सामने आया है। मामले में सहायक खजांची को निलंबित कर दिया गया है।

बिजली विभाग के मुख्य अधिशासी अभियंता बीएन सिंह ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर के रबूपुरा क्षेत्र के विद्युत निगम में उपभोक्ताओं के 82 लाख रुपये के गबन की शिकायत मिली थी। इस मामले में खजांची सत्येंद्र कुमार को नोटिस भेजा गया, साथ ही विभाग के उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में खजांची सत्येंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि मार्च तथा अप्रैल 2021 में उपभोक्ताओं से बिजली बिल का भुगतान लेकर उसने उसे निगम के बैंक खाते में जमा नहीं कराया। विभागीय स्तर पर जांच होने पर दो महीने में 82 लाख रुपये के गबन का खुलासा हुआ है। इस मामले में निगम की तरफ से पुलिस में भी शिकायत की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब