लाइव न्यूज़ :

नोएडा : किशोरियों को अगवा कर बेचने वाले गिरोह का कथित सरगना पत्नी सहित गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 30, 2021 18:30 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 30 जून गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने किशोरियों को अगवा कर बेचने वाले गिरोह के कथित सरगना तथा उसकी पत्नी को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी दंपति चार साल से फरार चल रहा था और उसके पांच साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।

सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को एक सूचना के आधार पर पवन और उसकी पत्नी गीता उर्फ आरती को गिरफ्तार किया गया, दोनों वर्ष 2017 से फरार चल रहे थे।

उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ 25 जनवरी वर्ष 2017 में सूरजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने उस समय कार्रवाई करते हुए अरविंद, योगेश, पवन, गणेश, मनोज को गिरफ्तार किया था। इस गिरोह का सरगना पवन और उसकी पत्नी गीता फरार चल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने आज गिरफ्तार किया।

सिंह के मुताबिक पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपियों ने जनवरी 2017 में चार किशोरियों को अपने जाल में फंसा कर अगवा किया था और बाद में उन्हें बेच दिया था। आरोपियों ने अपहृत किशोरियों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म भी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र