लाइव न्यूज़ :

नोएडा: अधिवक्ता निशांत की हत्या के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया

By भाषा | Updated: November 4, 2021 09:40 IST

Open in App

नोएडा, चार नवंबर नोएडा के थाना फेस -2 क्षेत्र के इलाहाबास गांव में रहने वाले अधिवक्ता निशांत की 25 अक्टूबर को हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) लव कुमार ने बताया कि निशांत की हत्या उसके परिवार के ही संदीप ने सम्पत्ति विवाद की वजह की। घटना के समय से वह फरार चल रहा था। संदीप की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

अपर उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद पश्चिमी यूपी एसटीएफ तथा थाना फेस- 2 पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस उससे वारदात में इस्तेमाल स्कूटी तथा हथियार बरामद करने जा रही थी, तभी वह एक दरोगा की पिस्तोल छीनकर भागने लगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो, उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस दल पर गोली चलाई।

अपर उपायुक्त ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।

उन्होंने बताया कि उपचार के लिए उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में संदीप की पत्नी सविता को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि अधिवक्ता निशांत की हत्या के बाद जनपद गौतम बुद्ध नगर बार एसोसिएशन के वकील हड़ताल पर थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल