नोएडा : छत से गिरने से किशोरी की मौत

By भाषा | Updated: April 23, 2021 14:21 IST2021-04-23T14:21:27+5:302021-04-23T14:21:27+5:30

Noida: teenager dies after falling from roof | नोएडा : छत से गिरने से किशोरी की मौत

नोएडा : छत से गिरने से किशोरी की मौत

नोएडा, 23 अप्रैल थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार सुबह संदिग्ध अवस्था में छत से गिर गई। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा सूरजपुर में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी मानसी शुक्रवार सुबह संदिग्ध अवस्था में छत से गिर गई।

उन्होंने बताया कि घटना में किशोरी की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida: teenager dies after falling from roof

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे