लाइव न्यूज़ :

नोएडा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, इंजीनियर की मौत

By भाषा | Updated: December 28, 2021 15:14 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 28 दिसंबर नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के तहत सेक्टर 94 के पास तेज गति से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिर गई। इस घटना में एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि जयपुर के मानसरोवर कॉलोनी के रहने वाले हार्दिक (25) पुत्र सुनील वर्मा तथा उनका दोस्त स्नेहिल बीती रात करीब डेढ बजे कार से सेक्टर 94 के पास से गुजर रहे थे। उन्होंने बताया कि तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर सेक्टर 94 के पास नाले में जा गिरी।

कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस क्रेन की सहायता से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद कार को नाले से बाहर निकालने में कामयाब हुई।

उन्होंने बताया कि कार के अंदर फंसे हार्दिक वर्मा और स्नेहिल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हार्दिक को मृत घोषित कर दिया, जबकि स्नेहिल की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को संदेह है कि कार चालक ने शराब पी रखी थी, जिसकी वजह से कार पर से उसका नियंत्रण हट गया होगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मृतक हार्दिक के पिता राजस्थान में पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं