नोएडा के शूटिंग रेंज का नामकरण निशानेबाज चंद्रो तोमर के नाम पर

By भाषा | Updated: June 22, 2021 16:15 IST2021-06-22T16:15:11+5:302021-06-22T16:15:11+5:30

Noida shooting range named after shooter Chandro Tomar | नोएडा के शूटिंग रेंज का नामकरण निशानेबाज चंद्रो तोमर के नाम पर

नोएडा के शूटिंग रेंज का नामकरण निशानेबाज चंद्रो तोमर के नाम पर

नोएडा, 22 जून नोएडा के सेक्टर 21-ए में स्थित शूटिंग रेंज को अब प्रख्यात निशानेबाज चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चंद्रो तोमर के नाम पर शूटिंग रेंज का नामकरण उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान की भावनाओं के अनुरूप मातृशक्ति को नमन करना है।

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से नोएडा स्टेडियम में बनी शूटिंग रेंज का नाम शूटर दादी चंद्रो देवी तोमर के नाम पर रखने की मांग की थी। सिंह ने कहा है कि ग्रामीण परिवेश के रूढ़िवादी बंधनों से निकलकर चंद्रो देवी ने देश और दुनिया में महिलाओं का नाम रोशन कर एक मुकाम हासिल किया। वह अन्य महिलाओं की भी प्रेरणा स्रोत हैं। उनके पदचिन्हों पर चलकर देश की अन्य महिला भी अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।

चंद्रो देवी तोमर की कुछ समय पूर्व कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida shooting range named after shooter Chandro Tomar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे