लाइव न्यूज़ :

नोएडाः कालाधन और सोना बरामदगी मामले की जांच अब सेक्टर 20 थाना पुलिस करेगी, कई एजेंसियां पहले से ही जुटी हैं जांच में

By अभिषेक पारीक | Updated: July 12, 2021 17:58 IST

नोएडा के बहुचर्चित काला धन व सोना बरामदगी मामले की जांच अब थाना सेक्टर 20 पुलिस करेगी। थाना सेक्टर 39 पुलिस से जांच हटाकर थाना सेक्टर 20 पुलिस को सौंपी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा के कालाधन और सोना बरामदगी मामले की जांच अब सेक्टर 20 थाना पुलिस करेगी।इस मामले में आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय पहले से ही मामले की जांच में जुटे हैं। अभी तक मुख्य आरोपी राम मणि पांडे और किसलय पांडे के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ है।

नोएडा के बहुचर्चित काला धन व सोना बरामदगी मामले की जांच अब थाना सेक्टर 20 पुलिस करेगी। थाना सेक्टर 39 पुलिस से जांच हटाकर थाना सेक्टर 20 पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि बहुचर्चित काला धन मामले की जांच अब थाना सेक्टर 20 पुलिस करेगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य सरकारी एजेंसियां जांच कर रही हैं जिनके साथ पुलिस समन्वय बनाकर जांच को आगे बढ़ा रही है। 

उन्होंने दावा किया कि मामले में फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इसके लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। हालांकि मामले में मुख्य आरोपी राम मणि पांडे तथा किसलय पांडे के खिलाफ अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। 

गौरतलब है कि 11 जून को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि उन लोगों ने पूर्वांचल सिल्वर सिटी की सोसाइटी से करोड़ों की नगदी तथा सोना व जेवरात चोरी की थी। यह फ्लैट राम मणि पांडे का है। इसके बाद पुलिस ने राम मणि के ड्राइवर समेत दो और आरोपियों को पकड़ा। इस मामले में आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तथा नोएडा पुलिस जांच कर रही है। चोरी के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों की जमानत हो चुकी है। वहीं, मुख्य आरोपी गोपाल फरार है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनॉएडानोएडा समाचारउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए