लाइव न्यूज़ :

नोएडा के रेजिडेंट निकाय ने शादियों में ध्वनि प्रदूषण की प्राधिकरण से शिकायत की

By भाषा | Updated: December 13, 2021 23:08 IST

Open in App

नोएडा, 13 दिसंबर स्थानीय निवासियों के एक संगठन ने सोमवार को नोएडा प्राधिकरण से शहर में विभिन्न बैंक्वेट हॉल के पास स्थित आवासीय कॉलोनियों में ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने की अपील की।

अपने पत्र में नोएडा फेडरेशन अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशंस (एनओएफएए) ने खासकर सेक्टर 50 एवं 51 में ऊंची आवाज में गाने चलने से बीमार बुजुर्गों, विद्यार्थियों एवं घरों से काम करने वालों को हो रही दिक्कतों का उल्लेख किया।

एनओएफएए के अध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा, ‘‘ हम सार्वजनिक स्थान पर किसी आयोजन/समारोह के विरुद्ध नहीं हैं। लेकिन ऐसे समारोह से इन बैंक्वेट हॉल के आसपास रहनेवाले निवासियों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। ’’

सिंह ने कहा, ‘‘ ध्वनि प्रदूषण कई साल से इस क्षेत्र के निवासियों के लिए बड़ा मुद्दा रहा है।’’

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘ सेक्टर 50 एफ ब्लॉक के सामने शादीघर में देर रात एवं तड़के ऊंची आवाज में गाने बजते हैं और पटाखे जलाए जाते हैं । ऊंची आवाज और समय दोनों ही प्रशासन के निर्धारित नियम से परे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस