लाइव न्यूज़ :

नोएडा: शराब की फैक्टरी पर छापेमारी, दो आरोपी मृत मिले

By भाषा | Updated: January 10, 2021 23:33 IST

Open in App

नोएडा, 10 जनवरी बुलंदशहर जनपद व गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के तहत थाना कासना क्षेत्र के साइड -5 में स्थित शराब की एक फैक्टरी पर छापेमारी की, जहां जहरीली शराब बनाने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी मृत पाए गए हैं। यहां पर बनी शराब पीकर ही बुलंदशहर के सिकंदराबाद में सात जनवरी को छह लोगों की मौत हो गई थी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया, ‘‘एक सूचना के आधार पर फैक्टरी पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान वहां प्रदीप तथा संतोष नामक दो लोग मृत पाए गए। दोनों शराब बनाने वाली फैक्ट्री के संचालक थे।’’

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने वहां से 35 पेटी जहरीली शराब, जहरीली शराब बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री व उपकरण आदि बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि सात जनवरी को जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई थी जबकि 20 से ज्यादा लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पांडे ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि इनका एक साथी कलुआ ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में उपचाराधीन है। वह भी जहरीली शराब कांड के मामले में वांछित है।

उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा के साइड- 5 स्थित फैक्टरी को आरोपियों ने दो जनवरी को किराए पर लिया था। यहां अभी शराब बनानी शुरू नहीं की गई थी बल्कि पहले बनाई गई जहरीली शराब बुलंदशहर से यहां पर लाकर रखी गई थी।

अपर उपायुक्त ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि खुद की बनाई जहरीली शराब पीने की वजह से संतोष तथा प्रदीप की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो