लाइव न्यूज़ :

नोएडा: प्रदर्शनकारी किसानों ने सांसद महेश शर्मा का घेराव किया

By भाषा | Updated: December 12, 2020 17:36 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 12 दिसंबर नए कृषि कानूनों के विरोध में 11 दिन से दलित प्रेरणा स्थल पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम को गौतमबुद्ध नगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा का सेक्टर-27 में घेराव किया।

किसानों ने अपनी नौ सूत्री मांगों को पूर्व केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा तथा उनसे कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक उनकी बात पहुंचाएं। सांसद ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी जो भी मांग है उसको वह गृह मंत्री और प्रधानमंत्री तक 24 घंटे के अंदर पहुंचाएंगे।

भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसान आयोग का गठन करे और न्यूनतम समर्थल मूल्य (एमएसपी) से कम पर खरीदारी करने वालों के खिलाफ कानून बनाए।

सांसद के आश्वासन के बाद किसान नेता वापस धरना स्थल पर चले गए।

मास्टर श्योराज सिंह ने सांसद के घेराव के समय यह घोषणा की कि रविवार को उनका एक कार्यकर्ता आत्मदाह करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल