लाइव न्यूज़ :

नोएडा पुलिस कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के बच्चों की मदद करेगी

By भाषा | Updated: April 30, 2021 10:27 IST

Open in App

नोएडा, 30 अप्रैल कोरोना वायरस महामारी के कारण जान गंवाने वाले या संक्रमित हुए लोगों के बच्चों की देखरेख तथा उन्हें भावनात्मक एवं मनोवैज्ञानिक सहायता देने के लिए नोएडा पुलिस एक मंच तैयार कर रही है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

डीसीपी (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि कोविड महामारी के संक्रमण की वजह से अनाथ हुए बच्चों या जिन बच्चों के माता-पिता दोनों संक्रमित हैं, उन्हें भावनात्मक, वैज्ञानिक, चिकित्सा सहायता, भोजन और किसी रिश्तेदार के घर तक जाने में मदद करने की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इस मंच के जरिए लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाला कोई भी व्यक्ति या संस्था, काउंसलर या मनोचिकित्सक, पुलिस की स्वेछा से मदद कर सकता है।

अधिकारी ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर के पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित लोगों के उपचार के लिए प्लाज्मा दान कर रहे हैं। पुलिस की इस मुहिम से प्रभावित होकर अब तक चार लोगों ने पुलिस से संपर्क किया तथा अस्पतालों में जाकर कोविड-19 से संक्रमित लोगों को प्लाज्मा दान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह