लाइव न्यूज़ :

चोरी का सोना व नकदी मिलने के मामले में नोएडा पुलिस ने पांडे परिवार को नोटिस भेजा

By भाषा | Updated: June 20, 2021 16:32 IST

Open in App

नोएडा, 20 जून गौतमबुद्ध नगर जिले में कुछ चोरों के पास से मिले करोड़ों रुपये के सोने व नकदी के मामले में पुलिस ने राममणि पांडे, किश्लय पांडे तथा संजू पांडे को नोटिस देकर तलब किया है। पिछले साल सितंबर में ग्रेटर नोएडा के एक फ्लैट में हुई चोरी की इस घटना के बारे में पुलिस को नहीं बताया गया था, लेकिन चोरों में फूट पड़ने की वजह से कथित रूप से काले धन की चोरी के मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने रविवार को बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस शनिवार देर रात को पांडे परिवार के ग्रेटर नोएडा स्थित आवास पर पहुंची लेकिन वहां पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं मिला। पुलिस ने उनके बंगले पर नोटिस चस्पा कर उन्हें जांच में सहयोग के लिए थाने पर बुलाया है। आरोप है कि जिस फ्लैट से कथित काला धन चोरी हुआ था वह पांडे परिवार का है जिसे किसी ओर के नाम पर किराये पर लिया गया था।

पुलिस इस मामले में लुकआउट नोटिस जारी कराने की भी तैयारी कर रही है। इस मामले की जानकारी आयकर विभाग तथा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी दी गई है जो अपने स्तर से इस मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने राममणि पांडे, किश्लय पांडे और संजू पांडे को जांच में सहयोग करने के लिए नोटिस दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल सितंबर में ग्रेटर नोएडा में स्थित सिल्वर सिटी सोसाइटी के एक फ्लैट से करोड़ों रुपये का कथित काला धन व सोना चोरी हुआ था और इस मामले में थाना सेक्टर 39 पुलिस ने गत 11 जून को छह चोरों को गिरफ्तार कर, उनके पास से करीब 14 किलोग्राम सोना, एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के दस्तावेज तथा लाखों रुपये की नकदी बरामद की थी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के मुताबिक, जिस फ्लैट से यह धन और सोना चोरी हुआ है, वह पांडे परिवार के नजदीकी योग गुरु कृष्ण मुरारी के नाम पर किराये पर लिया गया था जिससे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

डीसीपी ने बताया कि पांडे परिवार के दो चालकों प्रदीप और अनिल से भी पुलिस ने पूछताछ की है। राजेश एस के मुताबिक, दोनों चालकों ने पुलिस को बताया है कि उन लोगों का कुछ महीने का वेतन पांडे परिवार ने नहीं दिया था जिस बात से नाराज होकर उन्होंने लोनी में रहने वाले गोपाल नामक व्यक्ति से संपर्क किया तथा पांडे परिवार द्वारा रखे गए कथित काले धन पर सरकारी विभाग से छापा पड़वाने की योजना बनाई। अधिकारी ने बताया कि गोपाल ने उन्हें धोखा दिया तथा जिस फ्लैट में धन रखा गया था, उसमें अपने साथियों संग मिलकर चोरी कर ली और करोड़ों रुपये का काला धन व सोना लेकर फरार हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर