लाइव न्यूज़ :

नोएडा पुलिस को सलाम, अनाथ आश्रम में चार दिन से रह रही थी बच्ची, परिजनों से मिलवाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2021 21:04 IST

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) के दल ने गूगल मैप की सहायता से उसके परिजनों से मिलवाया।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची सेक्टर 12 स्थित एक अनाथ आश्रम में चार दिन से रह रही थी।बच्ची दल को ‘साईं कृपा शेल्टर होम’ में मिली जहां वह बच्चों की काउंसलिंग करने पहुंचा था। बच्ची ने अपना नाम, अपने पिता का नाम बताया और कहा कि वह सलारपुर गांव की रहने वाली है।

नोएडाः थाना जारचा क्षेत्र के सलारपुर गांव से लापता हुई एक बच्ची को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) के दल ने गूगल मैप की सहायता से उसके परिजनों से मिलवाया। बच्ची सेक्टर 12 स्थित एक अनाथ आश्रम में चार दिन से रह रही थी।

 

उक्त बच्ची दल को ‘साईं कृपा शेल्टर होम’ में मिली जहां वह बच्चों की काउंसलिंग करने पहुंचा था। गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट एएचटीयू के निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर-12/22 स्थित साईं कृपा शेल्टर होम में दल ने बच्चों की काउंसलिंग की। इस दौरान एक बच्ची ने अपना नाम, अपने पिता का नाम बताया और कहा कि वह सलारपुर गांव की रहने वाली है।

उन्होंने बताया कि सलारपुर नाम का एक गांव थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में है। लेकिन यहां पता करने पर बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने गूगल मैप पर तलाश किया तो पता चला कि थाना जारचा क्षेत्र में सलारपुर नाम से एक और गांव है।

एएचटीयू निरीक्षक ने बताया कि ग्राम के पूर्व प्रधान से संपर्क किया गया जिन्होंने बताया कि बच्ची उनके गांव की ही है। इसके बाद, गांव के प्रधान ने बच्ची के परिजनों को सूचना दी और परिजन बच्ची को लेने नोएडा पहुंचे। शेल्टर होम से बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। 

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos