नोएडा पुलिस ने महिला को परेशान करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया
By भाषा | Updated: August 23, 2021 15:44 IST2021-08-23T15:44:32+5:302021-08-23T15:44:32+5:30

नोएडा पुलिस ने महिला को परेशान करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया
नोएडा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ एक महिला को परेशान करने और अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। थाना सेक्टर 39 के थानाध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राहुल चौधरी नामक व्यक्ति उसका पीछा करता है तथा उसका रास्ता रोककर अश्लील हरकत करता है। उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि राहुल ने उसका वीडियो तथा फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी भी दी है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।