लाइव न्यूज़ :

ऑपरेशन मुस्कान के तहत नोएडा पुलिस ने लापता किशोर को बरामद किा

By भाषा | Updated: July 2, 2021 09:42 IST

Open in App

नोएडा, दो जुलाई नोएडा पुलिस ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोंडा से लापता हुए 13 वर्षीय किशोर को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद किया है। पुलिस ने किशोर के परिजन से संपर्क कर, उन्हें नोएडा बुलाया तथा किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक जुलाई को थाना फेस-3 पुलिस को सेक्टर 61 मेट्रो स्टेशन पर 13 वर्षीय किशोर लावारिस अवस्था में घूमता हुआ मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बच्चे से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह ग्राम भैंसहा थाना कोडिया जिला गोंडा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। बच्चे ने पुलिस को बताया कि वह दो जून वर्ष को अपने घर वालों को बताए बिना दिल्ली घूमने के लिए आ गया था और यहां पर वह गुम हो गया।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि नोएडा पुलिस ने गोंडा पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि स्थानीय थाने में किशोर की गुमशुदगी 29 जून को दर्ज कराई गई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोर के पिता से मोबाइल फोन से संपर्क किया। उन्हें नोएडा बुलाया गया। शुक्रवार को नोएडा पहुंचे पिता ने अपने बेटे की पहचान की तथा अपने साथ लेकर उसे वापस गए।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने ऑपरेशन मुस्कान चलाया हुआ है जिसके लिए कई टीमें बनाई गई हैं। इसके तहत गुमशुदा बच्चों की तलाश कर पुलिस उन्हें उनके परिजनों को सौंप रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे