लाइव न्यूज़ :

नोएडा पुलिस को मिली साइबर ठगी की अनेक शिकायतें

By भाषा | Updated: November 13, 2020 15:40 IST

Open in App

नोएडा, 13 नवंबर नोएडा में साइबर हैकरों द्वारा विभिन्न लोगों के खातों में सेंध मारकर धन निकालने के मामले सामने आए हैं।

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 78 स्थित सनशाइन हेलियोस अपार्टमेंट में रहने वाले लोकेश कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 50 में रहने वाले अक्षय कोहली ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनके खाते से करीब 6,000 रुपए निकाल लिए। इसके अलावा सुभाजित राय नाम के व्यक्ति ने भी थाना सेक्टर 49 में अज्ञात साइबर ठगों द्वारा खाते से करीब 9,000 रुपए निकालने की शिकायत दर्ज करवाई है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 45 स्थित आम्रपाली सफायर सोसायटी में रहने वाले सचिन कुमार के खाते से अज्ञात साइबर ठगों द्वारा धोखाधड़ी कर 11,000 रुपए निकालने की शिकायत भी मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह