लाइव न्यूज़ :

नोएडा पुलिस ने अनाथ आश्रम में रह रही बच्ची को गूगल मैप की मदद से उसके परिजनों से मिलवाया

By भाषा | Updated: June 9, 2021 12:28 IST

Open in App

नोएडा, नौ जून थाना जारचा क्षेत्र के सलारपुर गांव से लापता हुई एक बच्ची को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) के दल ने गूगल मैप की सहायता से उसके परिजनों से मिलवाया। बच्ची सेक्टर 12 स्थित एक अनाथ आश्रम में चार दिन से रह रही थी। उक्त बच्ची दल को ‘साईं कृपा शेल्टर होम’ में मिली जहां वह बच्चों की काउंसलिंग करने पहुंचा था।

गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट एएचटीयू के निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर-12/22 स्थित साईं कृपा शेल्टर होम में दल ने बच्चों की काउंसलिंग की। इस दौरान एक बच्ची ने अपना नाम, अपने पिता का नाम बताया और कहा कि वह सलारपुर गांव की रहने वाली है।

उन्होंने बताया कि सलारपुर नाम का एक गांव थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में है। लेकिन यहां पता करने पर बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने गूगल मैप पर तलाश किया तो पता चला कि थाना जारचा क्षेत्र में सलारपुर नाम से एक और गांव है। एएचटीयू निरीक्षक ने बताया कि ग्राम के पूर्व प्रधान से संपर्क किया गया जिन्होंने बताया कि बच्ची उनके गांव की ही है। इसके बाद, गांव के प्रधान ने बच्ची के परिजनों को सूचना दी और परिजन बच्ची को लेने नोएडा पहुंचे। शेल्टर होम से बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच