लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने निकाली गुर्जर, ठाकुर, ब्राह्मण... नंबर प्लेट वालों की हेकड़ी, 1457 गाड़ियों के चालान कटे

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 8, 2019 13:53 IST

नोएडा पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन क्लीन चलाया और नंबर प्लेट पर जातिसूचक/फैंसी/आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखी गाड़ियों पर कार्रवाई की।

Open in App
ठळक मुद्देगौतमबुद्धनगर में रविवार की शाम ऑपरेशन क्लीन-7 चलाया गया।शाम 6.30 बजे से रात 10 बजे तक चलाए गए इस अभियान में करीब 1457 गाड़ियों पर कार्रवाई की गई।

गौतमबुद्धनगर में रविवार की शाम ऑपरेशन क्लीन-7 चलाया गया। शाम 6.30 बजे से रात 10 बजे तक चलाए गए इस अभियान में करीब 1457 गाड़ियों पर कार्रवाई की गई। इन गाड़ियों में नंबर प्लेट की जगह गुर्जर, ठाकुर, ब्राह्मण, यादव इत्यादि जातिसूचक शब्द लिखे थे अथवा नंबर प्लेट काली पड़ गई थी। 

नोएडा एसएसपी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसी गाड़ियों की नंबर प्लेट हटा दी गई है और चालान काट दिया गया है। नोएडा एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि गलत नंबर प्लेट व बिना नंबर प्लेट के वाहनों से शहर में क्राइम बढ़ रहा है। इसलिए ऐसे वाहनों को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई हो रही है।

गौरतलब है कि ऑपरेशन क्लीन का ये सातवां चरण था। इससे पहले छठवें चरण में नोएडा पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई की थी। ऑपरेशन क्लीन के चौथे चरण में नोएडा और ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मिलकर बिना परमिट की बसों पर कार्रवाई की थी। ऑपरेशन क्लीन के तीसरे चरण में अवैध ऑटो पर शिकंजा कसा गया था।

टॅग्स :नॉएडाट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं