लाइव न्यूज़ :

नोएडा पुलिस ने कोविड-19 के संक्रमण से मृत व्यक्ति का करवाया अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: April 30, 2021 15:26 IST

Open in App

नोएडा, 30 अप्रैल नोएडा में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद पत्नी के मदद मांगने पर पुलिस ने मृतक का अंतिम संस्कार करवाया। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि सेक्टर 70 में मनोज नामक व्यक्ति की कोविड-19 से शुक्रवार सुबह मौत हो गई। वह घर पर ही संक्रमण का उपचार करा रहे थे।

उन्होंने बताया कि मनोज की पत्नी ने आसपास के लोगों से उनके अंतिम संस्कार के लिए मदद मांगी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। इसके बाद उसने पुलिस को फोन किया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची थाना फेस-3 पुलिस ने मृतक के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करवाई तथा मामूरा गांव के श्मशान घाट लेकर गयी।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव के अंतिम संस्कार में लकड़ी आदि की व्यवस्था भी पुलिस ने अपने स्तर से की। पुलिस की इस मानवीय पहल की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं