लाइव न्यूज़ :

नोएडा के पुलिस आयुक्त ने की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक

By भाषा | Updated: November 12, 2020 14:35 IST

Open in App

नोएडा (उप्र) 12 नवंबर दीपावली के मद्देनजर कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बुधवार रात को आला अधिकारियों के साथ एक बैठक की और उन्हें आवश्यक निर्देश दिये।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि बैठक में अधिकारियों से दीपावली के मद्देनजर पटाखों के सम्बंध में एनजीटी के निर्देशों का पालन कराने को कहा गया। चौहान के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण का ध्यान रखते हुए एक दूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का भी पालन कराने को कहा गया है।

सूचना अधिकारी ने बताया कि बैठक में यह भी कहा गया कि पटाख़ों से वायु प्रदूषण बढ़ने पर वरिष्ठ नागरिकों एवं अस्पतालों में भर्ती मरीजों की समस्या बढ़ सकती है इसलिए वरिष्ठ नागरिकों एवं मरीजों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरती जाए।

उन्होंने बताया कि जनपद में सीमाओं पर आकस्मिक सघन चैकिंग अभियान चलाया जाए जिससे अन्य राज्यों से पटाख़ों की तस्करी को रोका जा सके। सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ गोष्ठी की जाए।

उन्होंने बताया कि बैठक में यह भी कहा गया कि मुख्य मार्केट, मेट्रो स्टेशन की पार्किंग, पर मौजूद पीएसी अथवा अन्य उपस्थित फोर्स द्वारा बी डी डी एस (बम निरोधी दस्ता) की मदद से चेकिंग कराई जाए तथा दीपावली के त्योहार पर यदा कदा तांत्रिक क्रियाओं के दौरान पशु/पक्षी की बलि चढ़ाए जाने की सूचनाएं भी प्राप्त होती हैं, ऐसे में इस ओर सतर्क दृष्टि रखी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया