लाइव न्यूज़ :

नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार कथित डकैतों केा गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 30, 2021 16:04 IST

Open in App

नोएडा, 30 नवंबर गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने कथित डकैती की योजना बना रहे चार बदमाशों को नोएडा फेस-3 थाना क्षेत्र से सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से एक आरोपी घायल हुआ है।

अपर पुलिस उपायुक्त इलामारन ने मंगलवार को बताया कि नोएडा फेस-3 थाने की पुलिस को सूचना मिली कि, गढ़ी गांव के गोल चक्कर के पास कुछ बदमाश फैक्ट्रियों में डकैती डालने की योजना बना रहे हैं, जिसके आधार पर वहां छापेमारी की कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस को देख बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसपर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इलामारन ने बताया कि एक गोली नीरज नामक बदमाश को लगी जो बुलंदशहर का निवासी है और उसका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस दौरान उसके अन्य साथी समीर उर्फ महमूद (निवासी मयूर विहार, दिल्ली), मनोज (निवासी नंद नगरी, दिल्ली) और सागर (निवासी सिंभावली, हापुड़) को धर दबोचा।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से वारदातों में प्रयुक्त होने वाली स्विफ्ट कार,तीन चाकू तथा एक देसी तमंचा व कारतूस बरामद की गई है।अपर पुलिस आयुक्त के मुताबिक आरोपियों ने पूर्व में एनसीआर की फैक्ट्रियों और घरों में लूटपाट व चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।नीरज पर लूटपाट व चोरी के 13 मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos