लाइव न्यूज़ :

नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 00:10 IST

Open in App

नोएडा, 13 जुलाई नोएडा पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि मंगलवार रात थाना बीटा-2 पुलिस चुहड़पुर अंडरपास के पास जांच कर रही थी। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रूकने का इशारा किया लेकिन बदमाश मौके से भागने लगा। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस दल पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली वसीम नामक बदमाश के पैर में लगी है। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वसीम की गिरफ्तारी पर गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि आरोपी हत्या के प्रयास तथा थाना लूट के प्रयास के मामले में वांछित था। उन्होंने बताया कि उसके ऊपर आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे