नोएडा : पुलिस ने कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया

By भाषा | Updated: May 24, 2021 00:13 IST2021-05-24T00:13:19+5:302021-05-24T00:13:19+5:30

Noida: Police arrested notorious crook and seized five kilograms of cannabis | नोएडा : पुलिस ने कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया

नोएडा : पुलिस ने कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 23 मई गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सवा पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलात्कार, लूटपाट, रंगदारी वसूली सहित विभिन्न धाराओं में 25 मामले दर्ज हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने रविवार को बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने सूचना के आधार पर कुख्यात बदमाश प्रवीण अवाना को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि अवाना के पास से सवा पांच किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि अवाना के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, गुंडा एक्ट, बलात्कार, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, डकैती, हत्या, रंगदारी वसूलने, बलवा, हरिजन उत्पीड़न आदि धाराओं में 25 मामले दर्ज हैं।

पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida: Police arrested notorious crook and seized five kilograms of cannabis

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे