नोएडा: पुलिस ने बलात्कार के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 22, 2021 15:14 IST2021-01-22T15:14:36+5:302021-01-22T15:14:36+5:30

Noida: Police arrested accused in rape case | नोएडा: पुलिस ने बलात्कार के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

नोएडा: पुलिस ने बलात्कार के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

नोएडा (उप्र) 22 जनवरी जिले के फेस-2 थाना क्षेत्र के होजरी कॉम्प्लेक्स स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

फेस-2 की थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि होजरी कॉम्प्लेक्स स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला ने तीन दिन पहले उसकी ही फैक्ट्री में काम करने वाले मदन के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे यहां एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida: Police arrested accused in rape case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे