लाइव न्यूज़ :

नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: March 2, 2021 00:29 IST

Open in App

नोएडा, एक मार्च नोएडा पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि थाना सूरजपुर की पुलिस सोमवार रात वाहनों की जांच कर रही थी। तभी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास एक बदमाश संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो उसने रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। उन्होंने बताया कि पुलिस की गोली हरिशंकर के पैर में लगी है। वह जनपद हमीरपुर का निवासी है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच बादलपुर क्षेत्र के अच्छेजा गांव के पास एक होटल में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार हमलावर मृतक का परिचित था। पीडित आरोपी की बहन से फोन पर बात करता था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था।

हरीश चंदर ने बताया कि ओम रेस्टोरेंट के पास रविवार की रात दीपक उर्फ चांद पर उसी गांव के विपिन ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में दीपक को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए