लाइव न्यूज़ :

नोएडा : कार का टायर फटने के कारण हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, तीन की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: June 6, 2021 16:13 IST

Open in App

नोएडा, छह जून नोएडा के थाना ईकोटेक- प्रथम क्षेत्र के अमरपुर गांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस- वे पर रविवार को कार का टायर फट जाने के कारण हुई दुर्घटना में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 19 वर्षीय छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस बारे में बताया।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि गांव कुड़ी खेड़ा के रहने वाले हिमांशु (19), सुशील कुमार (45), कुमारी नैना (12), तथा संजू (16) रविवार दोपहर एक कार से को ईस्टर्न पेरीफेरल होते हुए कहीं जा रहे थे। रास्ते में अमरपुर गांव के पास इनकी कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 19 वर्षीय छात्र हिमांशु की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि तीन अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos