लाइव न्यूज़ :

नोएडाः डेढ़ साल पहले परिजनों से नाराज होकर घर छोड़ी, किन्नरों के साथ रह रही थी किशोरी, पुलिस ने ऐसे किया बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2021 18:39 IST

किशोरी के परिजनों ने थाना दनकौर में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस उसे तलाश कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों की किसी बात से नाराज होकर घर छोड़कर चली गयी थी। न्यायालय ने उसे गुमशुदा बच्चों के लिए बनाए गए आश्रय आशा ज्योति केंद्र भेज दिया है। अदालत ने उसे आश्रय केंद्र में भेज दिया है।

नोएडाः गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए शुरू किये गये ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत दनकौर कस्बे से गायब एक किशोरी का पता लगाया है जो करीब डेढ़ साल पहले परिजनों से नाराज होकर घर छोड़कर चली गयी थी और दादरी कस्बे में किन्नरों के साथ रह रही थी।

अदालत ने उसे आश्रय केंद्र में भेज दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस आयुक्त (मुखायालय) पुष्पांजलि देवी ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी डेढ़ साल पहले परिजनों की किसी बात से नाराज होकर घर छोड़कर चली गयी थी। किशोरी के परिजनों ने थाना दनकौर में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस उसे तलाश कर रही थी।

उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत दो दिन पहले पुलिस को किशोरी के दादरी में किन्नरों के साथ रहने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लड़की को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां उसने अपने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया। न्यायालय ने उसे गुमशुदा बच्चों के लिए बनाए गए आश्रय आशा ज्योति केंद्र भेज दिया है। 

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं