लाइव न्यूज़ :

नोएडा: अब महिलाएं यौन उत्पीड़न की शिकायतें 'SHOR' ऐप के जरिए करा सकती हैं दर्ज

By भाषा | Updated: October 19, 2019 17:27 IST

इसके अलावा, डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एसएचओआरएपीपी डॉट इन से इसकी वेबसाइट पर भी जाया सकता है। अधिकारियों ने बताया कि इस ऐप्प का इस्तेमाल कर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

Open in App

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में महिलाएं अब कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत एक ऐप्प के जरिए कर सकती हैं। साथ में, वे शिकायत निपटान की प्रक्रिया पर भी नजर रख सकती हैं। एस.एच.ओ.आर (सेक्शुअल हरासमेंट ऑनलाइन रिड्रेसल) ऐप्प को शुक्रवार को जारी किया गया। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

इसके अलावा, डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एसएचओआरएपीपी डॉट इन से इसकी वेबसाइट पर भी जाया सकता है। अधिकारियों ने बताया कि इस ऐप्प का इस्तेमाल कर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने बताया कि यह ऐप्प इंट्रा इंफोरमेशन टेक्नॉलोजी ने गौतमबुद्ध नगर प्रशासन के सहयोग से तैयार किया है।

नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने ऐप्प को जारी करने के कार्यक्रम में कहा, ‘‘ कभी-कभी यौन उत्पीड़न के मामलों में न्याय पाने की प्रक्रिया के दौरान पीड़ितों को मानसिक रूप से परेशान किया जाता है। प्रक्रिया बहुत लंबी है और इस बारे में जागरूकता बहुत कम है... मुझे उम्मीद है कि यह समस्या इस ऐप्प से हल हो जाएगी।’’

जिलाधिकारी ब्रजेश नारायण सिंह ने कहा कि घरेलू सहायिका और ठेकेदार के लिए काम करने वाली महिलाएं भी इस ऐप्प के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। 

टॅग्स :नॉएडायौन उत्पीड़नउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन