लाइव न्यूज़ :

गर्लफ्रेंड के भाई की हत्या के आरोप में चर्चित यू-ट्यूबर गिरफ्तार, नोएडा में हुआ था मर्डर, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: November 5, 2020 08:14 IST

देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक हत्या के मामले में पुलिस ने यू-ट्यूबर और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इनसे हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में प्रेमिका के भाई की हत्या के आरोप में यू-ट्यूबर निजामुल खान गिरफ्तारपुलिस के अनुसार बहन के निजामुल खान से रिश्ते से खुश नहीं था भाई, बदला लेने के लिए यू-ट्यूबर ने की हत्या

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने सोशल मीडिया पर बेहद चर्चित एक यू-ट्यूबर निजामुल खान को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साथ ही निजामुल की मदद करने के आरोप में भी दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपों के अनुसार 24 साल के निजामुल ने दो लोगों के साथ मिलकर अपनी गर्लफ्रेंड के भाई की हत्या की है। निजामुल के यूट्यूब पर 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

दरअसल बीते बुधवार (28 अक्टूबर) की देर रात नोएडा के सेक्टर-32 में कमल शर्मा नाम के एक युवक की हत्या कर दी गई थी। कमल नोएडा में इस्कॉन मंदिर के पास मिला था। उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

शुरुआत में ये सड़क दुर्घटना का मामला लग रहा था। हालांकि फिर पोस्टमार्टम में कमल की पीठ में बुलेट इंजरी मिली, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से मामले की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय कमल शर्मा अपनी बहन और निजामुल के रिश्ते के खिलाफ था। लड़की के भाई ने कथित तौर पर निजामुल की पिटाई की थी और उसका मोबाइल भी छीन लिया था।

पुलिस के अनुसार निजामुल ने कमल की हत्या में अपने दो दोस्तों अमित और सुमित की मदद ली थी। अमित नोएडा के सेक्टर 20 में रहता है जबकि सुमित दिल्ली के उस्मानपुर एरिया में रहता है। पुलिस ने बताया है कि निजामुल करीब दो साल पहले कमल की बहन से मिला था। कमल इस रिश्ते से खुश नहीं था।

निजामुल पिछले कुछ दिनों से कमल के हाथों हुई पिटाई का बदला लेने की फिराक में था। कमल 28 अक्टूबर की शाम जब 7 बजे अपने ऑफिस से घर के लिए निकला तो निजामुल और उसके दोस्तों ने बाइक से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, 'जैसे ही कमल इस्कॉन मंदिर के करीब पहुंचा, निजामुल ने पीछे से गोली चला दी।' 

पुलिस अब इस मामले में ये भी जांच कर रही है कि क्या कमल की बहन भी इस योजना में शामिल थी। इस मामले में कमल के चाचा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने सोमवार दोपहर को निजामुल खान, सुमित शर्मा और अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया गया है।

टॅग्स :नॉएडाहत्याकांडनोएडा समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?