नोएडा : बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 15, 2021 12:28 IST2021-06-15T12:28:14+5:302021-06-15T12:28:14+5:30

Noida: Neighbor arrested for trying to rape girl child | नोएडा : बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार

नोएडा : बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार

नोएडा, 15 जून नोएडा के थाना सेक्टर-20 के अंतर्गत एक गांव में छह वर्षीय बच्ची से उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार का प्रयास किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस बारे में बताया।

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी छह वर्षीय बेटी को उसके पड़ोस में रहने वाला अशोक दास अपने कमरे में बहला-फुसलाकर ले गया तथा उससे दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान परिजन वहां पर पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida: Neighbor arrested for trying to rape girl child

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे