लाइव न्यूज़ :

नोएडा : लापता किशोर का शव नहर में मिला

By भाषा | Updated: July 18, 2021 12:58 IST

Open in App

नोएडा, 18 जुलाई नोएडा में थाना रबूपुरा क्षेत्र के आकलपुर गांव से 16 जुलाई को गायब हुए 15 वर्षीय किशोर का शव अगले दिन जनपद अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र में एक नहर में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि आकलपुर गांव का रहने वाला मुदित (15) दसवीं कक्षा का छात्र था। वह 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे घर में बिना किसी को बताए मोटरसाइकिल से निकल गया और घर नहीं लौटा। घर वालों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी।

उन्होंने बताया कि छात्र का शव 17 जुलाई को जनपद अलीगढ़ के थाना पिसावा क्षेत्र स्थित नहर में मिला। लड़के के शरीर पर चोट के कुछ निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों ने मुदित की हत्या की आशंका जताई है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल