लाइव न्यूज़ :

नोएडा : दो किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज

By भाषा | Updated: May 31, 2021 14:21 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 31 मई गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में दो नाबालिग किशोरियों के अभिभावकों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज करायी है।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने सोमवार को बताया कि सदरपुर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने रविवार की रात पुलिस में अपनी 17 साल की बेटी की गुमशुदगी दर्ज करायी है।

शिकायत के अनुसार, किशोरी 20 अप्रैल को अपने घर से एक लाख रुपए नकद, जेवरात व मोबाइल फोन आदि लेकर चली गई। उसके पिता ने सूरज नाम युवक के खिलाफ नामजद अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

दूसरी घटना के बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय किशोरी 24 मई से लापता है। उसके परिजनों ने मलखान नामक युवक पर उसको अगवा करने का आरोप लगाते हुए रविवार की रात मामला दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरियों की बरामदगी के लिए टीमों का गठन किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग