लाइव न्यूज़ :

नोएडा : बहन से बदसलूकी का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या की

By भाषा | Updated: January 9, 2021 12:25 IST

Open in App

नोएडा, नौ जनवरी गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-8 में बहन से कथित बदसलूकी करने का विरोध करने पर दो बदमाशों ने एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने शनिवार को बताया कि दिल्ली के कोंडली में रहने वाली लड़की तथा उसका भाई रामबाबू (22 वर्ष) नोएडा के सेक्टर-8 स्थित एक कंपनी में काम करते हैं।

उन्होंने बताया कि बीती रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों भाई-बहन कंपनी से काम खत्म करके वापस घर लौट रहे थे।

सिंह ने बताया कि शिकायत के मुताबिक दोनों पैदल जा रहे थे, तभी सेक्टर-8 बिजली घर के पास कथित रूप से शराब के नशे में धुत दो युवक आए और उनमें से एक युवक ने बदनीयतीसे युवती को धक्का मारा, इससे क्रोधित युवती ने उसे थप्पड़ मारा।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद युवक युवती पर झपट्टे जिसका उसके भाई ने विरोध किया।

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने रामबाबू के ऊपर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसके शरीर में चाकू से कई जगह गहरे घाव बन गए।

सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल रामबाबू को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।

उन्होंने बताया कि वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट युवती ने नोएडा सेक्टर-20 थाने में दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस घटना में सर्वेश कुमार तथा शनि नामक दो बदमाश शामिल है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी सर्वेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल