लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बाद नोएडा मेट्रो में एक दिन में सबसे ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

By भाषा | Updated: January 5, 2021 22:00 IST

Open in App

नोएडा, पांच जनवरी लॉकडाउन के बाद शुरू हुई नोएडा मेट्रो रेल में सोमवार को 10,418 यात्रियों ने यात्रा की। कोविड-19 के बाद से शुरू हुई एनएमआरसी में यह एक दिन में यात्रियों की सबसे ज्यादा संख्या है।

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की प्रवक्ता संध्या ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण मार्च 2020 में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा लाइन बंद कर दी गई थी। तब इसकी औसत दैनिक यात्री संख्या 22,758 थी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद यह सेवा सितंबर माह से शुरू हुई है। लेकिन कोविड-19 के संक्रमण की डर से इस रूट पर यात्री कम आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि चार जनवरी सोमवार को 10,418 यात्रियों ने एनएमआरसी मेट्रो रेल में यात्रा की। यह संख्या दिसम्बर माह की अपेक्षा काफी अच्छी है।

उन्होंने बताया कि एनएमआरसी कोविड- 19 के प्रसार को रोकने के लिए सभी उपाय कर रहा है। उनके अनुसार 371 कर्मचारियों का कोरोना परीक्षण किया गया है। मंगलवार को प्राप्त हुई इनकी रिपोर्ट में किसी में भी संक्रमण नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच