लाइव न्यूज़ :

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, ढाई घंटे बाद काबू, महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2021 19:46 IST

नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) के दफ्तर में शुक्रवार दोपहर में आग लग गयी जिसे आज शाम चार बजे तक बुझा दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के ऑफिस है।फर्नीचर, महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा अन्य महत्वपूर्ण चीजें जलकर खाक हो गई है।करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर 29 के गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) के दफ्तर में शुक्रवार दोपहर में आग लग गयी जिसे आज शाम चार बजे तक बुझा दी गई है।

दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करीब डेढ़ बजे लगी आग पर काबू पाने के लिये दमकल विभाग की 13 गाड़ियों को करीब ढाई घंटे तक मशक्कत करना पड़ा। उन्होंने बताया कि जिस समय आग लगने की घटना हुयी उस वक्त कार्यालय में 50 से अधिक लोग काम कर रहे थे, जिन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 29 में स्थित एनएमआरसी के दफ्तर में शुक्रवार दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लग गयी । उन्होंने बताया कि आग की वजह से तेज धुंआ निकल रहा था, जिससे आग बुझाने में दमकल विभाग के कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि पूरे ऑफिस में फॉल सीलिंग हुई थी, जिसकी वजह से आग फॉल सीलिंग के अंदर ही अंदर पूरी बिल्डिंग में फैल रही थी। उन्होंने बताया कि अनुमान के हिसाब से फॉल सिलिंग को तोड़ा गया तथा आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियां लगाई गई थी।

उन्होंने बताया करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग में रखे फर्नीचर, महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा अन्य महत्वपूर्ण चीजें जलकर खाक हो गई है। गौरतलब है कि जिस परिसर में एनएमआरसी का दफ्तर है वहां आग लगी है, वहां कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के ऑफिस है ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनॉएडाउत्तर प्रदेश समाचारनोएडा समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो