लाइव न्यूज़ :

नोएडा मीडिया क्लब ने दिवंगत पत्रकार चंदन मित्रा के लिए श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

By भाषा | Updated: September 9, 2021 00:46 IST

Open in App

नोएडा, आठ सितंबर नोएडा मीडिया क्लब (एनएमसी) ने बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोकसभा का आयोजन किया।

इस दौरान पत्रकारों ने मित्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रधांजलि अर्पित की।

एनएमसी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘श्री चंदन मित्रा जी का निधन हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आत्मा की शांति के लिए आज नोएडा मीडिया क्लब में शोक सभा का आयोजन किया गया। उनकी अनुपस्थिति हमेशा खलेगी।’’

वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व राज्यसभा सदस्य चंदन मित्रा का गत बुधवार देर रात दक्षिण दिल्ली स्थित आवास पर 65 साल की उम्र में निधन हो गया था। मित्रा एनएमसी के संरक्षक भी थे।

‘पायनियर’ समाचार-पत्र के संपादक पद की जिम्मेदारी संभालने से पूर्व पत्रकारिता के अपने लंबे करियर में उन्होंने दि टाइम्स ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में भी अपनी सेवाएं दीं। पिछले कुछ समय से वह बीमार थे और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू