नोएडा: घने कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए कई हादसे

By भाषा | Updated: December 7, 2020 15:10 IST2020-12-07T15:10:49+5:302020-12-07T15:10:49+5:30

Noida: Many accidents occurred on Yamuna Expressway due to dense fog | नोएडा: घने कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए कई हादसे

नोएडा: घने कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए कई हादसे

नोएडा, सात दिसंबर घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर कई स्थानों पर सड़क हादसे हुए। थाना दनकौर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए और इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, थाना रबूपुरा क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में कई वाहन आपस में टकरा गए और इस घटना में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक जनपद के विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हुई है।

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह घने कोहरे की वजह से एक टैंपो आगे चल रहे एक ट्रॉला से टकरा गया और पीछे से आ रहे कई वाहन भी आपस में टकरा गए। इस घटना में टैंपो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में दोनों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर विनोद नामक एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के सलारपुर अंडरपास के पास यमुना एक्सप्रेस- वे पर घने कोहरे की वजह से कई वाहन आपस में टकरा गए। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में एक स्कूली बस ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी जिसकी वजह से ऑटो में सवार कुंवर पाल नामक व्यक्ति की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में श्री चंद शाह नामक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में दीपक नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में डीटीसी बस की चपेट में आकर सौरव नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida: Many accidents occurred on Yamuna Expressway due to dense fog

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे