लाइव न्यूज़ :

जुए में हार गया पत्नी, अश्लील वीडियो दिखाकर दोस्तों के संग शारीरिक संबंध के लिये बना रहा है दबाव

By भाषा | Updated: September 26, 2019 05:52 IST

Open in App
ठळक मुद्देपति ने दोस्तों को घर बुलाकर पत्नी को अश्लील वीडियो भी दिखाई।महिला की शिकायत पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

नोएडा में एक व्यक्ति कथित रूप से अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगाकर बाजी हार गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति को हिरासत में ले लिया है। मूलरूप से गोरखपुर निवासी महिला सोनिया (काल्पनिक नाम) परिवार के साथ सेक्टर-31 स्थित निठारी गांव में रहती है।महिला ने थाना सेक्टर 20 पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति सोमवार को अपने तीन दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था। पैसा खत्म होने पर उसने उसे ही दांव पर लगा दिया और बाजी हार गया। इसके बाद से वह उस पर दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।पति ने दोस्तों को घर बुलाकर उसे अश्लील वीडियो भी दिखाई। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :नॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया