नोएडा : जाली नोट रखने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 6, 2021 14:05 IST2021-06-06T14:05:34+5:302021-06-06T14:05:34+5:30

Noida: Man arrested for possessing counterfeit notes | नोएडा : जाली नोट रखने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

नोएडा : जाली नोट रखने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

नोएडा, छह जून नोएडा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 100 रुपये के 14 जाली नोट बरामद किये हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर जयप्रकाश रवि मिश्रा को गिरफ्तार किया। आरोपी विजय नगर, गाजियाबाद का रहने वाला है। अपर उपायुक्त ने बताया कि आरोपी के पास से पुलिस ने 100 रुपये के 14 जाली नोट बरामद किये हैं। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह तथा अमन नामक व्यक्ति राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जाली नोट चलाने का कारोबार करते थे।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि जयप्रकाश रवि मिश्रा, अमन से दो हजार रुपये के एवज में तीन हजार रुपये के नकली नोट लेता था तथा उसे बाजार में चलाता था। पुलिस फरार अमन की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida: Man arrested for possessing counterfeit notes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे