लाइव न्यूज़ :

नोएडा: दो अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी, मदद की गुहार लगाई

By भाषा | Updated: April 22, 2021 21:44 IST

Open in App

नोएडा, 22 अप्रैल उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में दो निजी अस्पतालों ने बृहस्पतिवार को मेडिकल ऑक्सीजन की कमी को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि जितनी मात्रा में उनके पास ऑक्सीजन उपलब्ध है, वह शुक्रवार तक भी नहीं चलेगी। इन अस्पतालों में करीब 600 कोविड मरीज उपचाराधीन हैं।

नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी की बात कही है। वहीं, सेक्टर-31 के प्रकाश अस्पताल में भी मरीजों के सामने ऑक्सीजन की कमी का संकट खड़ा हो गया है।

कैलाश समूह की चिकित्सा निदेशक डॉक्टर रितु वोहरा ने कहा कि जिले में उनके चार अस्पतालों में कोविड-19 के करीब 450 मरीजों का उपचार जारी है।

उधर, प्रकाश अस्पताल ने एक बयान में कहा कि उसके दो अस्पतालों में करीब 150 मरीज उपचाराधीन हैं।

वोहरा ने कहा, '' हमारे पास केवल सात-आठ घंटे के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध है। सुबह से ही हमारे समूह के सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन की पुन: आपूर्ति की आवश्यकता है। ऑक्सीजन की कमी के कारण हमने नए मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है। नोएडा सेक्टर-27 के हमारे अस्पताल में केवल चार-पांच घंटे के लिए ही ऑक्सीजन बची है।''

इस बीच, प्रकाश अस्पताल में भी मरीजों के परिजन ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं जबकि अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें हरियाणा के अपने आपूर्तिकर्ताओं से मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

प्रकाश अस्पताल का दौरा करने वाले गौतमबुद्ध नगर के मुख्य विकास अधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि उन्हें हरियाणा से ऑक्सीजन की आपूर्ति में दिक्कत के बारे में अवगत कराया गया है और जिला प्रशासन इसका समाधान करने का प्रयास कर रहा है।

कैलाश एवं प्रकाश अस्पताल के अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई अन्य अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के परिजन ने ऑक्सीजन की कमी की शिकायतें की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो