लाइव न्यूज़ :

नोएडा में ईंट से मार कर कर बजुर्ग महिला की हत्या

By भाषा | Updated: March 6, 2021 16:11 IST

Open in App

नोएडा, छह मार्च नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रहने वाली 90 साल की एक वृद्धा को उनके पड़ोसी के नौकर ने ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नौकर फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान जयपाली (90 वर्ष) के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि महिला खेत में घर बना कर रह रहे बेटे घर गयी थी, तभी पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने वाले नौकर रामकिशन और गुरु ने उनके सिर पर ईंट से हमला करके उनकी हत्या कर दी।

अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की सूचना आज तड़के पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दूसरी ओर, पुलिस ने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र के एच्छर गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी पहचान रिक्की शर्मा (25 वर्ष) के रूप में की गयी है ।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में फेस- 3 थाना पुलिस ने बीती रात गस्त के दौरान गढ़ी चौखंडी गांव के पास से एक व्यक्ति को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 400 ग्राम गांजा बरामद किया है।

एक अन्य मामले में पुलिस ने नोएडा की एक्सप्रेस- वे पुलिस ने शनिवार को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अब तक 200 से ज्यादा वारदातें करनी स्वीकार की है।

पुलिस ने बताया कि बीती रात सूरजपुर थाना पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे चेतन आर्य और विशेष शर्मा नामक दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से एक देसी तमंचा व चाकू बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ के दौरान फैक्ट्री एरिया में चोरी की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।

एक अन्य मामले में बिसरख थाना की पुलिस ने शनिवार को एक सूचना के आधार पर दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक कार और मोटरसाइकिल बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह