लाइव न्यूज़ :

नोएडा: अगवा किए गए मेडिकल के छात्र को सुरक्षित बचाया गया

By भाषा | Updated: January 22, 2021 11:31 IST

Open in App

नोएडा (उप्र) 22 जनवरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) तथा गोंडा पुलिस ने अगवा किए गए मेडिकल के एक छात्र को सुरक्षित बचा लिया है। मुठभेड़ के बाद छात्र को अगवा करने वाले तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एसटीएफ के एसपी कुलदीप नारायण सिंह तथा जनपद गोंडा के एसपी शैलेंश पांडे ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार सुबह बताया कि जनपद बहराइच के रहने वाले मेडिकल के छात्र गौरव हालदार का 18 जनवरी को जनपद गोंडा से अगवा किया गया था। छात्र के पिता निखिल हालदार ने पयागपुर थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। अपहरणकर्ताओं ने 70 लाख रुपये मांगे थे।

एसपी ने बताया कि जांच के दौरान छात्र के एनसीआर में होने की सूचना मिली और छात्र को सुरक्षित वहां से बचाया गया। इसके बाद एसटीएफ और पुलिस दल अपहरण करने वाले लोगों की तलाश में जुट गया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह नोएडा एक्सप्रेस-वे पर मुठभेड़ के बाद एसटीएफ तथा गोंडा पुलिस ने डॉ. अभिषेक सिंह , नितेश और मोहित सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने अपहरण के लिए इस्तेमाल की गई एक कार, देसी तमंचा, कारतूस, छात्र को बेहोश करने के लिए इस्तेमाल किए गए ‘इंजेक्शन’ आदि बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी डॉ. प्रीति मेहरा की तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि मामले में शामिल अन्य दो आरोपियों रोहित तथा सतीश को जनपद गोंडा से गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा