लाइव न्यूज़ :

नोएडा जेल के कैदियों को पैरोल पर रिहा किया जा रहा

By भाषा | Updated: May 8, 2021 17:58 IST

Open in App

नोएडा, आठ मई कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर उच्चतम न्ययालय द्वारा बनाई गई उच्च शक्तियां प्राप्त समिति के निर्णय के अनुसार जेल में बंद कैदियों को पैरोल पर रिहा किया जा रहा है। जेल के एक अधिकारी ने बताया कि इसके तहत अब तक 69 बंदियों को जेल से रिहा किया गया है।

गौतम बुद्ध नगर स्थित लुक्सर जेल के अधीक्षक बी एस मुकुंद ने बताया कि कोविड-19 के समय में उच्चतम न्यायालय ने उच्च स्तरीय समिति गठित की है, जिसने यह निर्णय लिया है कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में सात या सात वर्ष से कम सजा के प्रावधान वाली धाराओं में जेल में बंद विचाराधानी कैदियों को दो माह के लिए पैरोल पर छोड़ा जाए।

उन्होंने बताया कि जिन कैदियों को अदालत द्वारा दोषी करार देकर सजा सुनाई जा चुकी है, वे भी दो माह के लिए पैरोल पर छोड़े जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसके लिए कैदियों को एक आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में देना होता है। वहां पर डिजिटल सुनवाई के दौरान न्यायालय यह तय करता है कि किन-किन कैदियों को छोड़ना है।

जेल अधीक्षक ने बताया कि अदालत से छोड़ने का आदेश आने के बाद जेल से कैदियों को रिहा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार तक 69 बंदियों को पैरोल पर रिहा किया गया है।

मुकुंद ने बताया कि लुक्सर जेल में 2,800 कैदी बंद हैं। सभी कैदियों को सूचित कर दिया गया है कि समिति के निर्णय के अनुसार वे अपने पैरोल के लिए आवेदन दे दें, ताकि उसे अदालत भेजा जाए और अदालत के निर्णय के बाद उन्हें दो माह की अंतरिम जमानत पर जेल से छोड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि आज 50 कैदियों ने आवेदन दिया है जिसपर सुनवाई हो रही है। अदालत जितने लोगों को छोड़ने का आदेश देगी, शाम तक उतने कैदियों को रिहा कर दिया जाएगा।

जेल अधीक्षक ने बताया कि लुक्सर जेल में बंद 23 कैदी कोविड-19 की चपेट में आ गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे