लाइव न्यूज़ :

नोएडा : काला धन, सोना चोरी के मामले में गिरफ्तार चोरों से आयकर अधिकारियों ने की पूछताछ

By भाषा | Updated: June 12, 2021 16:18 IST

Open in App

नोएडा, 12 जून करोड़ों रुपये के काला धन तथा सोना चोरी के मामले में नोएडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए छह बदमाशों से शनिवार सुबह आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना सेक्टर 39 पहुंचकर गहन पूछताछ की। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सिल्वर सिटी सोसाइटी के एक फ्लैट से करीब 10 महीना पहले चोरों ने करीब 40 किलो सोना तथा सात करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी चोरी की थी। लेकिन वे चोरी का माल वहीं छोड़कर चले गये।

उन्होंने बताया कि फ्लैट मालिक ने गोपाल नामक एक व्यक्ति को अपने काले धन की सुरक्षा के लिए तैनात किया था। गोपाल ने पूर्व में हुई इस चोरी का फायदा उठाकर अपने अन्य साथियों की मदद से फ्लैट में रखा करोड़ों का काला धन और सोना चुराने की साजिश रची। 10 माह पूर्व हुई इस चोरी में नोएडा और गाजियाबाद के चोर शामिल थे, जिन्होंने चोरी के माल का बंटवारा कर लिया। काफी दिन तक मामले में कोई हलचल नहीं हुई।

डीसीपी ने बताया कि चोरों के बीच धन के बंटवारे के विवाद की भनक पुलिस के मुखबिरों को लगी, जिनकी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि फ्लैट मालिक राममणि पांडे तथा कृष्लय पांडे के खिलाफ दिल्ली और हरियाणा के कुछ जगहों पर भी मामला दर्ज है। पुलिस को शक है कि यह रकम व सोना कई बड़ी कंपनियों को ब्लैकमेल कर हासिल की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरों की पहचान अरुण, राजन, जय सिंह, नीरज, अनिल तथा बिन्टु शर्मा के रूप में हुई है। इनके चार साथी सिन्तल, पंकज, गोपाल व सन्नी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पकड़े गए बदमाशों के पास से 13 किलो सोना तथा एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के कागजात, 57 लाख रुपए नकद मिला है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की है। पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं