लाइव न्यूज़ :

नोएडा: दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 25, 2021 14:37 IST

Open in App

नोएडा (उप्र) 25 फरवरी जिले के थाना रबूपुरा क्षेत्र में पुलिस ने दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले में आरोपी पति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से जनपद अलीगढ़ की रहने वाली प्रियंका की भाईपुर गांव के धर्मेंद्र से एक साल पहले शादी हुई थी।

उन्होंने बताया कि 22 फरवरी की रात प्रियंका की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी और ससुराल वालों ने उसके शव को आनन-फानन में जला दिया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के परिजन ने थाना रबूपुरा में उसके पति धर्मेंद्र, सास जयश्री, ससुर बेदराम, ननद कमलेश, जेठ रोहतास, देवर श्यामसुंदर सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का मामला का दर्ज कराया था।

सिंह ने बताया थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी पति धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इस बीच, जनवरी माह में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ अश्लील हरकत करने के मामले के आरोपी को भी बृहस्पतिवार को थाना रबूपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित