लाइव न्यूज़ :

नोएडा : महिला की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 4, 2021 11:41 IST

Open in App

नोएडा, चार जून नोएडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले प्रवीण की शादी अंजलि से 10 अक्टूबर, 2010 को हुई थी। प्रवीण दुकान चलाता है। 31 मई को वह पत्नी को गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मृतका की मां वीरवती ने बृहस्पतिवार रात को थाना सेक्टर 39 में प्रवीण, सास उषा, देवर राज कुमार, रवि, लोकेश, कमलेश एवं अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रवीण को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र