लाइव न्यूज़ :

नोएडा: अस्पताल कर्मचारी ने घर में आत्महत्या की

By भाषा | Updated: October 9, 2021 22:53 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), नौ अक्टूबर जनपद गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल में काम करने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बीटा-2 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान शारदा अस्पताल में काम करने वाले आशीष बहादुर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को जब आशीष ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो उसका साथी हरिओम कुमार उसके घर गया तो अंदर से कुंडी बंद थी। आशीष फोन नहीं उठा रहा था।

सिंह ने बताया कि कुमार स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो आशीष आत्महत्या कर चुका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर