लाइव न्यूज़ :

नोएडा: वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए हेल्पलाइन, व्हाट्सएप नंबर जारी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 00:28 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 11 अक्टूबर शहर में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लक्ष्य से नियुक्त नोडल अफसर के. आर. वर्मा ने सोमवार को बताया कि इस लक्ष्य से नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा निवासी वायु प्रदूषण से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकें इस लिहाज से फोन नंबर 0120-2336046, 47, 48 व 49 और व्हाट्सएप नंबर 8800882124 जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि है। कहीं कचने में आग लगा हो, धूल उड़ रही हो या कोई अन्य कारण से वायु प्रदूषण हो रहा है तो इस संबंध में सूचना देने के लिए कॉल कर सकते हैं या फिर व्हाट्सएप पर मैसेज, लोकेशन और फोटो डाल सकते हैं।

गौरतलब है कि गौतम बुद्ध नगर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ना शुरू हो गया है। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई सोमवार को 234 दर्ज किया गया जबकि नोएडा का 188 रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

प्रदूषण मापक एप समीर के अनुसार गाजियाबाद की एक्यूआई 212, बल्लभगढ़ की 286, फरीदाबाद की 177, दिल्ली की 169 तथा गुरुग्राम की 153 दर्ज की गई।

हालांकि नोएडा का एक्यूआई अब तक 200 के पार नहीं हुआ है। जबकि पिछले साल अक्तूबर के पहले दस दिनों में दोनों शहरों में इस साल के मुकाबले वायु प्रदूषण ज्यादा था।

क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि 15 अक्टूबर से ग्रैप लागू होने के बाद कई पाबंदियां भी लागू होंगी। ग्रैप लगने के बाद प्रतिदिन प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव, खुले में आग लगाने पर पाबंदी, सड़कों की सफाई आदि होगी। साथ ही वायु प्रदूषण के मानकों के उल्लंघन पर कम से कम 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?