लाइव न्यूज़ :

नोएडा औद्योगीकरण के मुख्य उद्देश्य में विफल: कैग रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 18, 2021 00:35 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 17 दिसंबर नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) औद्योगीकरण के मुख्य उद्देश्य के लक्ष्य को प्राप्त करने में विफल रहा है। कैग की नयी रिपोर्ट में यह बात कही गई।

नोएडा का गठन उत्तर प्रदेश सरकार ने 1976 में किया था। उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को पेश ‘नोएडा में भूमि अधिग्रहण और संपत्तियों के आवंटन’ पर नियंत्रक एवं महालेख परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में यह टिप्पणियां की गई हैं।

औद्योगिक भूखंडो के आवंटन पर रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘नोएडा का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र का विकास करना है। नोएडा ने औद्योगिक इस्तेमाल के लिए 18.36 प्रतिशत भूमि विकसित की, जिसमें से मार्च 2020 तक केवल 32.91 प्रतिशत क्षेत्र को कामकाज के लिए तैयार किया जा सका।’’

कैग ने कहा, ‘‘इस तरह, वास्तविक कार्यात्मक उद्यौगिक क्षेत्र कुल क्षेत्रफल का केवल पांच प्रतिशत है जो यह दर्शाता है कि नोएडा औद्योगीकरण के अपने मुख्य उद्देश्य को प्राप्त करने में विफल रहा।’’

कैग के लेखा-परीक्षा के बारे में पूछे जाने पर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा कि उन्होंने अभी रिपोर्ट का अध्ययन नहीं किया है। यह करीब 500 पन्नों की रिपोर्ट है और इसमें 2005 के बाद के ब्योरे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं